भीषण गर्मी का प्रहार,आज का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा
बैतूल।।मिनी पचमढ़ी के नाम से मशहूर बैतूल में भी सूरज आग उगल रहा है । शहर और ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण गर्मी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। इस सीजन के सबसे गर्म दिन पारा 42.8 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं तेज गर्मी से दिन में आसमान से आग बरसती से प्रतीत हुई। इससे दोपहर में शहर के बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा वही किसान भरी दोपहर में खेतों में सिंचाई करते नजर आए किसानों को बिजली दोपहर में ही दी जा रही है । सतपुड़ा की वादियों में बसा बैतूल गर्मी से आग की भट्टी की तरह जल रहा है। गर्मी से लोग हलाकान हो गए है। आज शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 26.7 और अधिकतम तापमान 42.8 दर्ज किया है। इसके पहले इस सीजन में तापमान 42.5 डिग्री तक पहुँचा था। इसके बाद तापमान में लगातार उतार चढ़ाव आते रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस महीने में तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। गर्मी इतनी प्रचंड पड़ रही है कि दोपहर के समय घर बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोग जरूरी कामकाज होने पर ही घर से निकल रहे हैं। भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। अगले 24 घंटे चला रहा है गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।