Madhya Pradesh Latest News

महाकुंभ से बड़ी खबर: अमृत स्नान से पहले संगम घाट पर मची भगदड़, कई श्रद्धालुओं के मरने की सूचना; मौनी अमावस्या के कारण पहुंची 8-10 करोड़ की भीड़

By,वामन पोटे

महाकुंभ से बड़ी खबर: अमृत स्नान से पहले संगम घाट पर मची भगदड़, कई श्रद्धालुओं के मरने की सूचना; मौनी अमावस्या के कारण पहुंची 8-10 करोड़ की भीड़
प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है। संगम तट पर अमृत स्नान से पहले देर रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई। हादसे में कई श्रद्धालुओं की मौत हो जाने की बात सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक अफवाह के चलते लोग भागने लगे। मौके पर मुस्तैद प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

श्रद्धालुओं के मुताबिक भगदड़ मचते ही लोग दौड़े। इससे कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और लोग उन्हें कुचलते हुए निकल गए। खबर मिलते ही 5 से ज्यादा एंबुलेंस घायलों को लेकर सेंट्रल हॉस्पिटल रवाना हुई हैं।

बता दें कि महाकुंभ में आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान है। जिसके चलते हर तरफ श्रद्धालु ही दिखाई दे रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक संगम समेत 44 घाटों पर 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की संभावना है। इससे ठीक एक दिन पहले यानी मंगलवार को साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई।

Comments are closed.