Madhya Pradesh Latest News

शहीद सपूत को  पुष्पवर्षा कर दी नम आंखों से भावभीनी बिदाई

Waman Pote

शहीद सपूत को  पुष्पवर्षा कर दी नम आंखों से भावभीनी बिदाई, पार्थिव देह पारसडोह के लिए रवाना
वामन पोटे
मई 29, 2022
बैतूल /आठनेर
बैतूल जिले के बिसनूर निवासी और लद्दाख हादसे में शहीद सूबेदार गुरूदयाल साहू की पार्थिव देह आठनेर नगर से धनोरा पारसडोह ताप्ती नदी के लिए रवाना हुई। वहां शहीद जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्षेत्र के लाड़ले सपूत सूबेदार गुरूदयाल साहू की पार्थिव देह आठनेर पहुंचने पर यहां गमगीन माहौल में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। पार्थिव देह पर नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की।
शहीद जवान की पार्थिव देह पहुंचने की सूचना मिलने के बाद आठनेर बस स्टैंड स्थित चौराहा पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर पुष्प वर्षा की। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर वासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। गमगीन माहौल में शहीद की पार्थिव देह आगे रवाना हुई।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.