Madhya Pradesh Latest News

जीप पलटी , हादसे में 9 कर्मचारी घायल, दो की हालत गंभीर

Waman Pote

स्टेट हाइवे पर पलटी जीप, तीन पलटी खाकर फिंकाई दूर, हादसे में 9 कर्मचारी घायल, दो की हालत गंभीर

बैतूल
बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर शुक्रवार सुबह वेकोलि कर्मचारियों से भरी एक बोलेरो जीप पलट गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बंदरिया घाट पर हुआ। जिसमें 9 कर्मचारी घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। जिन्हें नागपुर अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पेंच कन्हान क्षेत्र से पाथाखेड़ा स्थित डब्ल्यूसीएल की खदान में ड्यूटी करने कर्मचारी आते हैं। आज सुबह भी एक बोलेरो जीप में नौ कर्मचारी सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान स्टेट हाईवे 43 पर थाना सारणी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंदरिया घाट में बोलेरो जीप की स्टेयरिंग फेल हो गई।

इसकी जानकारी चालक निशांत को लगते ही उसने बोलेरो में सवार लोगों को मजबूती से पकड़ कर बैठने को कहा। इसके कुछ देर बाद बोलेरो अनियंत्रित हो गई और 3 पलटी खाते हुए सड़क से दूर जा फिंकाई। एक पेड़ से टकरा कर जीप रुकी नहीं तो और भी पलटियां खा सकती थी। इस हादसे में दो डब्ल्यूसीएल कर्मी की हालत गंभीर है। जबकि 7 घायल हैं।

गंभीर रूप से घायल डब्ल्यूसीएल कर्मचारियों को नागपुर अस्पताल रेफर किया जा रहा है। जबकि बाकी घायलों को बड़कुही अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। जैसे ही डब्ल्यूसीएल कर्मचारियों की बोलेरो जीप दुर्घटना का शिकार होने की खबर लगने पर बड़ी संख्या में श्रमिक नेता क्षेत्रीय चिकित्सालय पाथाखेड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने घायलों के हाल-चाल जाने

Get real time updates directly on you device, subscribe now.