Madhya Pradesh Latest News

स्कार्पियो सवार बैतूल का परिवार महाराष्ट्र में बहा, छह की मौत, तीन शव मिले

Waman Pote Betul Varta

स्कार्पियो सवार बैतूल का परिवार महाराष्ट्र में बहा, छह की मौत, तीन शव मिले

बैतूल। स्कार्पियो में सवार एक ही परिवार के छ लोगो की बाढ़ में बहने से मौत हो गई है। मृतक मुलताई तहसील के दातोरा निवासी है। हादसा महाराष्ट्र के सावनेर के पास केलवद थाना इलाके में हुआ। तीन शव बरामद कर लिए गए है जबकि तीन की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक केलवद थानांतर्गत नांदा गोमुख—छत्रापुर मार्ग पर भारी बारीश से पुलिया के उपर से पानी बह रहा था। स्कार्पियो चालक ने बहते पानी
में वाहन डालने पर छह लोगों की मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर 3 बजे की है। बताया जा रहा है की मधुकर पाटिल का परिवार ग्राम दातोरा से पारिवारिक कार्यक्रम के लिए ग्राम नांदा गोमुख आए थे। नांदा गोमुख निवासी सुरेश सदाशिव ढोके के घर में कार्यक्रम निपटाकर स्कार्पियों क्रमांक एमएच 31/ सीपी0299 से मुलताई के लिए रवाना हुए थे। भारी बारीश के कारण नांदा गोमुख—छत्रापुर के पुलिया के उपर से पानी बह रहा था। चालक ने बहते पानी में वाहन डालने से हादसा हुआ। मृतको में रोशनी नरेंद्र चौकीकर(32) झिंगाबाई टाकली नागपुर, दर्श नरेंद्र चोकीकर(10) नागपुर, चालक लिलाधर दिवरे(38), झिंगाबाई टाकली नागपुर, मधुकर पाटील(65) ग्राम दातोरा, तह.मुलताई, निर्मला मधुकर पाटील(60) ग्राम दातोरा, तह. मुलताई, निमु आठनेरे(45) जामगांव, मुलताई.
शामिल है। इनमे तीन लोगों का शव सावनेर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए है। बाकी तीन लोगों का शव बरामद नही हुआ। रेस्क्यु टीम मौके पर पहुंची है। शव को तलाशने में लगे है। खबर लिखने तक तीन शव मिले थे। बता दे की नांदागोमुख निवासी सुरेश ढोके की पुत्री का विवाह कुछ ही दिन पुर्व हुआ था। उसी मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मधु का परिवार सुबह मुलताई से नांदागोमुख आए थे। वे लोग वापिस घर से दोपहर 2.30 बजे निकल गए थे। अचानक बडा हादसा हो गया. केलवद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंच नामा किया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.