Madhya Pradesh Latest News

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाईयो ने मनाया जश्न भाजपा जिलाध्यक्ष बोले जनजाति वर्ग का गौरव बढा

By waman Pote Betul Varta

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाईयो ने मनाया जश्न
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले जनजाति वर्ग का गौरव बढा
बैतूल। देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की भारी जीत पर पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओ ने जश्न मनाया। जिला कार्यालय विजय भवन में जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओ ने फटाखे फोडकर और मिठाई वितरित कर जश्न मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, अनूसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा.महेन्द्रसिंह चौहान, नीलम वागद्रे, नीलम कौशिक, वर्षा बारस्कर, जीवन बुवाडे, बलवीर मालवी, अनिल बतरा, राजकुमार राठौर, गीतेश बारस्कर, पवन यादव, सतीश महाते, पिंटू महाले, वरूण धोटे, रमेश बारस्कर, संदीप झरबडे, विजय खातरकर, कुणाल शर्मा, जयकिशोर साहू, कमलेश यादव, विजय सावनेर, दीपक नानकर, रमेश सोलंकी, अनिल खंडेलवार, शेखर बारस्कर, तनीष्क सोनी, आशीष पंवार, सोहन कसारे, दीपक बतरा, आशीष पंवार, रितेश राठौर सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
द्रौपदी मुर्मू की जीत से जनजाति वर्ग का गौरव बढा – बबला शुक्ला – भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कार्यकर्ताओ की ओर से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देते हुए कहा कि श्रीमती मुर्मू की जीत से देश के जनजाति वर्ग का गौरव बढा है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा का भी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को जीत दिलाने पर आभार व्यक्त किया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.