Madhya Pradesh Latest News

जनपद अध्यक्ष चुनाव चार भाजपा एक कांग्रेस

By वामन पोटे बैतूल वार्ता

जनपद अध्यक्ष चुनाव
चार भाजपा एक कांग्रेस बैतूल में इमला जावलकर,आमला में गणेश यादव , नान्ही बाई डहारे ,शाहपुर में शिवशंकर मवासे और घोड़ाडोंगरी में राहुल उइके बने जनपद अध्यक्ष 

 Jul 27, 2022  

बैतूल 

बुधवार को जिले की 5 जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव हुए जिसमे 4 जनपदों में भाजपा ने परचम लहराया है वही कांग्रेस एक जनपद में अपना अध्यक्ष बना पाई है ।
बैतूल जनपद में भाजपा समर्थित इमला बाई जावलकर ने 3 वोटों से जीत हासिल कर ली है।
आमला जनपद में भाजपा समर्थित गणेश यादव निर्विरोध जनपद अध्यक्ष चुने गए है।
शाहपुर में भी भाजपा समर्थित शिवशंकर मवासे 6 वोटों से चुनाव जीत कर अध्यक्ष बन गए हैं। घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस ने जनपद पंचायत पर कब्जा कर लिया है। वहां कांग्रेस के राहुल उइके अध्यक्ष बन गए हैं।
?
बैतूल जनपद पंचायत में भाजपा की इमला जावलकर और काग्रेस के कचरा भूमरकर ने फार्म भरा यहां कांग्रेस के कचरा भूमरकर नामांकन दाखिल कर दिया।  यहां चुनाव में 25 सदस्यीय  जनपद पंचायत में मतदान के बाद भाजपा की इमला बाई बारस्कर को 14 वोट मिले। जबकि कचरा भूमरकर को 11 वोट मिले। इस तरह 3 वोटों से इमला बाई जावलकर अध्यक्ष चुन ली गई हैं।

?
शाहपुर से नवील वर्मा ने बताया कि शाहपुर जनपद में भी चुनाव के बाद अध्यक्ष का फैसला हुआ। यहां भाजपा के शिवशंकर मवासे और कांग्रेस की सोमती बाई करोचे के बीच मुकाबला हुआ। मतदान के बाद शिवशंकर मवासे को जहां 11 वोट मिले वहीं कांग्रेस की सोमती बाई करोचे को 7 वोट ही प्राप्त हो सके। इस तरह शिवशंकर मवासे 6 वोटों से जीत अध्यक्ष बन गए।
?घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत में बुधवार को जनपद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न की गई। यहां कांग्रेस के राहुल उइके अध्यक्ष चुने गए। राहुल को 25 में से 15 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी फगन मर्सकोले को 10 वोट मिले। यहां कांग्रेस के ज्ञान सिंह परते निर्विरोध उपाध्यक्ष बन गए हैं। तहसीलदार अशोक कुमार डेहरिया ने बताया कि जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो गई है कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके अध्यक्ष चुने गए। उन्हें 15 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी फगन को 10 मत मिले हैं।
मुलताई जनपद में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जनपद सदस्य नान्ही बाई डहारे के जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित होने की घोषणा की। नान्ही बाई को 15 मत मिले और अंजना डोंगरदिए को 9 मत मिले।

0

Get real time updates directly on you device, subscribe now.