Madhya Pradesh Latest News

गुमशुदा को नहीं ढूंढ पाई पुलिस लोगों ने किया चक्काजाम

By Betul Varta On Jul 30, 2022  

गुमशुदा को नहीं ढूंढ पाई पुलिस लोगों ने किया चक्काजाम,

भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

By Betul Varta 

On Jul 30, 2022  

बैतूल- पुलिस पिछले 12 दिन से गुमशुदा व्यक्ति की तलाश नही कर पाई है। आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर चक्का जाम कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा है। जानकारी के अनुसार भैंसदेही के ग्राम बहरापुर निवासी श्रीराम पाटनकर 19 जुलाई से लापता है। परिजनों ने भैंसदेही थाने में रिपोर्ट दर्ज की है। अभी तक पुलिस लापता व्यक्ति को ढूंढ नहीं पाई। आक्रोशित लोगो ने शनिवार को थाने का घेराव कर दिया। कई देर तक थाने के सामने लोग विरोध करते रहे। इसके बाद शीतला चौक पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने चक्का जाम खत्म करने की बात की लेकिन लोग नही माने। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया है। भैंसदेही एसडीओपी शिवचरण बोहित ने बताया कि शिकायत पर पुलिस अपने स्तर पर गुमशुदा की तलाश कर रही है। लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया था जिन्हें समझाइश दी गई है। समझाइश इसके बाद मामला शांत हो गया है। एसडीओपी श्री बोहित ने बताया कि पुलिस ने कोई बल प्रयोग नही किया है। केवल लोगो को समझाइश दी है। पूरे मामले में यह भी जानकारी सामने आ रही कि गुमशुदा सूदखोरों से बहुत परेशान था। हालांकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है। एसडीओपी ने बताया कि लेन देन के मामले की भी परिजनों से जानकारी लेंगे और जांच करेंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.