Madhya Pradesh Latest News

आखिर क्यों गांव गांव घूम रहे कलेक्टर? स्कूल में गुरुजी बन सवाल पूछे 

By बैतूल वार्ता 9425002492

आखिर क्यों गांव गांव घूम रहे कलेक्टर?
स्कूल में गुरुजी बन सवाल पूछे
कलेक्टर पहुंचे धनोरा गांव
स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
बैतूल, 25 अगस्त 2022
कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने गुरुवार को आठनेर तहसील के ग्राम धनोरा का भ्रमण कर वहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र पर आ रहे मरीजों की उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही यहां पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध दवाओं की भी जानकारी ली। साथ ही आवश्यक जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्राम के हाई स्कूल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनके अध्ययन पर सवाल पूछे और स्कूल की समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों से उनकी समस्याओं पर चर्चा के दौरान पारसडोह बांध के जल प्रवाह क्षेत्र में आठनेर से मुलताई मार्ग पर आने वाली पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने की मांग पर कलेक्टर ने पुलिया का भी निरीक्षण किया। ग्राम में सामुदायिक नल-जल योजना अंतर्गत निर्मित फिल्टर प्लांट भी कलेक्टर ने देखा एवं वहां से प्रदाय किए जाने वाले जल की शुद्धता की जानकारी ली।
इसी ग्राम में निर्मित गौशाला में व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी दिए।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.