“भैंसदेही सरंडई गांव की घटना” : बैलों को नहलाने गए 2 सगे भाइयों की डैम में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
By बैतूल वार्ता
“भैंसदेही सरंडई गांव की घटना” : बैलों को नहलाने गए 2 सगे भाइयों की डैम में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
By वामन पोटे।।
On Aug 26, 2022 41
बैतूल (Betul Varta)। पोला पर्व की खुशी के बीच भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सरंडई में एक दर्दनाक घटना घट गई। यहां बैलों को नहलाने के लिए डैम पर गए 2 सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव निकाले। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। इस घटना से गांव में मातम (weeds in the village) छा गया है। एक दिन पहले साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में भी एक ग्रामीण बैलों को नहलाते समय डूब गया था।
भैंसदेही टीआई सतीष अंदवान ने बताया कि सरंडई निवासी दो भाई नकुल बारस्कर (11) और नैतिक बारस्कर (9) पोला पर्व के लिए बैलों को नहलाने के लिए गांव के पास ही स्थित डैम पर गए थे। उनकी दादी जैना बाई भी उनके साथ गई थी। बैलों को नहलाते समय दोनों भाई गहरे पानी में चले गए। इससे डूबने से दोनों की मौत हो गई।
यह देख कर उनकी दादी तत्काल ग्राम में पहुंची और परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इस पर ग्रामीण और परिजन तुरंत ही डैम पर पहुंचे और तलाश शुरू की। घटना की जानकारी भैंसदेही पुलिस को भी दी गई। इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों भाइयों के शव निकाले और पीएम के लिए भैंसदेही लाए। पीएम के बाद दोनों के शव परिवार को सौंप दिए हैं। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। एक ही घर के 2 सगे भाइयों की असमय मौत से गांव में मातम छाया है।