मातम में बदली शादी की खुशियां! नींद में छत से गिरकर युवक की मौत
The happiness of marriage turned into mourning! Youth dies after falling from roof in sleep
बैतूल। बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम धाड़गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। यहां निर्माणाधीन मकान की छत पर सो रहा युवक नींद में नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना रात ढाई बजे की है।
घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी के एएसआई संत कुमार परतेती ने बताया कि धाड़गांव में आयोजित शादी में सूखाढाना निवासी बलदीश परते (33) शामिल होने आया था। वह बीती रात निर्माणाधीन मकान की छत पर सोया था। नींद में छत से गिरने का जानकारी दी गई है। परिजन उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विदित हो कि गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों की छत पर सो जाते है। हाल ही में बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। ये दोनों भी छत पर सोए हुए थे। नीचे गिरने से इनकी मौत हो गई।