Madhya Pradesh Latest News

Theft: देर रात बदमाशों ने दी दरवाजे पर दस्तक, युवक के आते ही बेहोश कर घर से चुरा ले गए जेवर और नगदी

Late night, the miscreants knocked on the door, as soon as the young man came, he stole the jewelry and cash from the house.

  • अंकित सूर्यवंशी

The miscreants knocked on the door: बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम कामथ में एक चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है। यहां पर तीन बदमाशों ने युवक को बेहोश कर घर में घुसकर जेवर और नगदी की चोरी कर ली। जब युवक को सुबह होश आया तो उसने घटना की जानकारी अपने मामा और परिजनों को दी।

मिली जानकारी के अनुसार मुलताई से सटे ग्राम कामथ में बीती रात कमलेश सरोदे शादी समारोह के लिए परिवार के साथ बाहर गए थे। उन्होंने घर की सुरक्षा के लिए अपने भांजे राज खवसे को घर पर छोड़ा था।

Late night, the miscreants knocked on the doo

देर रात घर के दरवाजे पर एक युवक ने दस्तक दी और राज से पूछा कि कमलेश के शादी से लौट आया क्या? राज ने युवक को मामा के नहीं आने की जानकारी दी, तो उक्त व्यक्ति ने दरवाजा खोलने का कहा। जैसे ही राज ने घर का ताला खोला वहां दो अन्य युवक भी आ गए और राज को कुछ सूंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

होश आने पर परिजनों को दी सूचना

राज को सुबह जब होश आया तब तक चोर जेवर और नगदी चुराकर ले जा चुके थे। राज ने होश में आते ही परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राज मौके का निरीक्षण करने के साथ ही राज से चोरों के संबंध में पूछताछ की। फिलहाल केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.