Madhya Pradesh Latest News

बैतूल कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष : हेमंत वागद्रे बने  जिला अध्यक्ष,एक गुट हैरान परेशान

Waman Pote

बैतूल कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष : हेमंत वागद्रे बने  जिला अध्यक्ष,एक गुट हैरान परेशान

बैतूल।।जिला कांग्रेस से नाराज पार्टी ने बैतूल जिले को एक नया अध्यक्ष दे दिया है जिससे कांग्रेस जहाँ एक खेमे में हर्ष है तो दूसरा खेमा मायूस नजर आ रहा है ।
इन दिनों त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की जोरशोर से सरगर्मी चल रही है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक चौकाने वाला निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर जिले के युवा नेता और एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हेमंत वागद्रे को जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने उन्हें नियुक्ति पत्र भेजा है। श्री वागद्रे की नियुक्ति पर कांग्रेस जनों में हर्ष है। कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। इधर ऐन चुनाव के दौरान यह नियुक्ति होने के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
इधर नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने पत्र जारी कर बताया है कि प्रदेश में होने जा रहे नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर परिषद चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं।

इनके अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी उन्हें ही बनाया जाएगा जो उसी वार्ड में रहता है एवं उसी वार्ड का मतदाता है। किसी भी उम्मीदवार का वार्ड परिवर्तन नहीं होगा। उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि इस निर्देश का आवश्यक रूप से पालन किया जाना अनिवार्य है

Leave A Reply

Your email address will not be published.