Madhya Pradesh Latest News

बैतूल के रिटायर शिक्षक ने की आत्महत्या:अस्पताल में थे भर्ती थे 70 साल के बुजुर्ग,  दूर जाकर फांसी लगाई

By बैतूल वार्ता

बैतूल के रिटायर शिक्षक ने की आत्महत्या:अस्पताल में थे भर्ती थे 70 साल के बुजुर्ग,  दूर जाकर फांसी लगाई

बैतूल।।

बैतूल के फांसी खदान इलाके में मुख्य मार्ग के करीब एक पेड़ से वृद्ध का फांसी पर टंगा शव मिला है। मृतक की पहचान रिटायर शिक्षक के रूप में हुई। जो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने अस्पताल से निकलकर 2 किमी दूर आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फांसी खदान क्षेत्र में पाढ़ी हॉस्पिटल की ओर जाने वाले मार्ग पर आज सुबह रहवासियों ने रास्ते के किनारे एक पेड़ से करीब 70 साल के बुजुर्ग की लाश फांसी पर लटकी हालत में देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। बुजुर्ग के चेहरे पर चोट के निशान देखे गए। जिसके चलते इसे संदिग्ध माना जा रहा था। टी आई अपाला सिंह ने बताया की फांसी पर लटके मिले वृद्ध की शिनाख्त 70 वर्षीय वृद्ध लखन के रूप में हुई। जो देवपुर-आठनेर के रहने वाले थे। वृद्ध रिटायर शिक्षक थे। जिन्हे हर्निया की शिकायत के बाद गुरुवार जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से आज सुबह वे बाहर निकल गए। वृद्ध का शव अस्पताल से 2 किलोमीटर दूर एक पेड़ से फांसी पर लटका हुआ मिला। इसलिए प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का प्रकरण लग रहा है। फिलहाल, पुलिस ने शव फांसी से उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बताया जा रहा है की वृद्ध का आज हर्निया का आपरेशन होने वाला था। उनके बेटे ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.