नया सिस्टम एक्टिव, 1 दर्जन जिलों में बारिश-कोहरे के आसार, फरवरी से बदलेगा मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
By, बैतूल वार्ता
नया सिस्टम एक्टिव, 1 दर्जन जिलों में बारिश-कोहरे के आसार, फरवरी से बदलेगा मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
आज रविवार सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। 1 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव आएगा और। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने से हवाओं का रूख बदलेगा और फिर ठंड अपना असर दिखाएगी।
Jan 29, 2023
MP Weather Alert Today: नए सिस्टम के एक्टिव होते ही मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है, पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश और बर्फीली हवाओं का असर देखने को मिलेगा। फिलहाल 31 जनवरी तक मौसम के यूं ही बने रहने के आसार है, फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा और ठंड का फिर प्रभाव देखने को मिलेगा। एमपी मौसम विभाग ने आज रविवार को कई जिलों में बारिश और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है।29 से 30 जनवरी के बीच भोपाल-ग्वालियर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। हल्के से मध्यम कोहरा भी छाएगा।
इन जिलों में बारिश के संकेत
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, इसके प्रभाव से आज 29 और 30 जनवरी को गरज चमक के साथ वर्षा के आसार हैं। आज रतलाम, मंदसौर-नीमच, श्योपुर और झाबुआ में भी बारिश के आसार हैं। वही 30 जनवरी को जबलपुर सहित आस-पास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।वही इसके असर से ठंड और कोहरे का भी प्रभाव देखने को मिलेगा। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर आज रविवार से इंदौर में दिखाई देगा और 30 व 31 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और बारिश के भी आसार है।वही ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं एवं राजगढ़ जिले में वर्षा होने के आसार हैं।
इन जिलों में छाएगा कोहरा, फरवरी से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार ,आज रविवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में घना कोहरा तो ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, शिवपुरी, मुरैना, भिंड समेत इंदौर, उज्जैन, धार और बालाघाट में विजिबिलिटी 200 से 500 मीटर के बीच रहने का अनुमान है। वहीं सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में भी मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। 1 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव आएगा और। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने से हवाओं का रूख बदलेगा और फिर ठंड अपना असर दिखाएगी।
क्या कहता है मौसम विभाग
एमपी मौसम विभाग के अनुसार ,वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान/अफगानिस्तान क्षेत्र में निम्न-मध्य क्षोभमंडलीय स्तर पर चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है, जबकि प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण पंजाब के ऊपर और पंजाब, पूर्वी राजस्थान और मध्यप्रदेश से होते हुए विदर्भ तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके असर से हल्का व मध्यम कोहरा छाया रहेगा। 30 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से छिटपुट वर्षा के आसार बन रहे हैं।