Madhya Pradesh Latest News

छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी होंगी भाजपा प्रत्याशी, 7 दिन पहले ही छोड़ी थी कांग्रेस

By, बैतूल वार्ता

छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा से मोनिका बट्टी होंगी भाजपा प्रत्याशी, 7 दिन पहले ही छोड़ी थी कांग्रेस

भोपाल. बीजेपी ने मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को तीसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें सिर्फ एक ही प्रत्याशी का नाम घोषित किया है. इसमें छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक मनमोहन शाह की बेटी मोनिका बट्टी को उम्मीदवार बनाया गया है.
खास बात ये है कि मोनिका बट्टी ने 7 दिन पहले ही बीजेपी की सदस्यता ली है.

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में के लिए बीजेपी ने सोमवार को ही भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी. इसके बाद मंगलवार को तीसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें एक ही प्रत्याशी का नाम घोषित किया है. बीजेपी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (X) पर लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक मनमोहन शाह की बेटी मोनिका बट्टी को टिकट दिया है. मोनिका अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं.

सात दिन पहले ही थामा बीजेपी का दामन

बीजेपी ने कमलनाथ के गढ़ में उनको घेरने के लिए मोनिका बट्टी को टिकट दिया है. इसके तहत बीजेपी ने छिंदवाड़ा की आदिवासी बहुल सीट अमरवाड़ा सीट पर बड़ा दांव खेला है. मोनिका बट्टी ने सात दिन पहले 19 सितंबर को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की थी. इतना ही नहीं बल्कि मोनिका अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं.

आखिर कौंन हैं मोनिका बट्टी

मोनिका बट्टी पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की बेटी हैं. वो अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. इस कारण उनकी आदिवासी में पकड़ मजबूत मानी जा रही है. अब वो कमलनाथ के गढ़ में उन्हें चुनौती देने जा रही हैं. हालांकि उनके पिता मनमोहन शाह बट्टी भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का गठन कर कमलनाथ को सीधी चुनौती दे चुके हैं. साल 2020 में कोरोना महामारी में मनमोहन शाह का निधन हो गया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.