Madhya Pradesh Latest News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल दिल्ली तलब आठनेर से सीधे नागपुर गए

By, वामन पोटे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल दिल्ली तलब
आठनेर से सीधे नागपुर गए

बैतूल 12 अगस्त //भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल आज  आठनेर  के कार्यक्रम निर्धारित समय से पूर्व ही सम्पन्न कर दिल्ली रवाना हो गए आठनेर मे भूमि पूजन और लोकार्पण के कार्यक्रम  दोपहर 2 बजे होना था परन्तु ये कार्यक्रम सुबह 9बजे ही शुरू हो गए आनन फानन मे श्री खंडेलवाल ने भूमि पूजन और लोकार्पण के कार्यक्रम किये और सीधे आठनेर से मुलताई होकर नागपुर और फिर दिल्ली रवाना हो गए. राजनितिक सूत्रों ने बताया की हाई कमान ने श्री खंडेलवाल को दिल्ली तलब किया हैं.हालांकि श्री खंडेलवाल के गुरुवार को भी बैतूल मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है.

विधायक श्री खंडेलवाल ने ग्राम बोरपानी में 65 लाख की लागत से बने उप-स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण

बैतूल 12 अगस्त 2026

     बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने 12 अगस्त को आठनेर जनपद के ग्राम बोरपानी में 65 लाख की लागत से बने उप-स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य केंद्र भवन का लोकार्पण किया।

       इस अवसर पर विधायक श्री खंडेलवाल ने कहा कि बोरपानी में 65 लाख की लागत से बने उप-स्वास्थ्य केंद्र से बोरपानी और आसपास के ग्रामीणों के लिए यह बहुत जरूरी सुविधा है। अब गांव के लोगों को छोटी-छोटी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा तथा अपने गांव के पास ही प्राथमिक उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

       इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष  हंसराज धुर्वे, ,  गोवर्धन राने, जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा कमलेश सोलंकी, जनपद सदस्य श्री राजू सलाम समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय जन उपस्थित रहे।

10.68 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 13 अगस्त को

बैतूल 12 अगस्त

     जिले में विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए सुविधाओं के विस्तार की दिशा में 10.68 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन 13 अगस्त 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई, बैतूल में आयोजित होगा।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासकीय आईटीआई में 60 सीटर बालक छात्रावास तथा शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई में 6 ट्रेड आधुनिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। इन निर्माण कार्यों से जिले के तकनीकी शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर अधोसंरचना एवं आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

         कार्यक्रम में सांसद श्री दुर्गादास उईके, विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। विधायक श्री खंडेलवाल के प्रयासों से 10.68 करोड़ रुपये के इन विकास कार्यों से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना मजबूत होने के साथ ही विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.