स्कूली बच्चों का 10 किमी तक पैदल मार्च:हाथों में तख्तियां लेकर निकले; टीचर की नियुक्ति, जर्जर स्कूल ठीक कराने की मांग
By, बैतूल वार्ता
स्कूली बच्चों का 10 किमी तक पैदल मार्च:हाथों में तख्तियां लेकर निकले; टीचर की नियुक्ति, जर्जर स्कूल ठीक कराने की मांग

मांडू (मालवा)।।चुनावी साल में विकास खुद सड़क पर आकर बता है की गांव गांव शिक्षा के हालात कैसे है ऐसा ही नजारा लेकर बच्चे परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकले थे। 10 किमी दूर आदिम जाति कल्याण विभाग ऑफिस में उन्हें रोक लिया गया।
धार जिले में स्कूली बच्चोंं ने 10 किमी तक पैदल रैली निकाली। जिसमें 5 से 12 साल तक के बच्चे शामिल हुए। ये सभी मांडू के झाबरी में जर्जर सरकारी स्कूल भवन को ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। सभी गांव से हाथों में तिरंगा और तख्तियां लेकर निकले। 10 किमी दूर आदिम जाति कल्याण विभाग ऑफिस में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखी।
रैली में परिजनों के साथ 100 बच्चे शामिल थे। बच्चों का कहना है कि हमें पढ़ना है, लेकिन गांव का स्कूल काफी जर्जर है। इसमें बैठकर पढ़ने में डर लगता है। हमारे गांव में स्कूल भवन बनाया जाए। इस स्कूल में पर्याप्त शिक्षक भी नहीं है। प्रदर्शन रैली के कारण कई जगह सड़क पर जाम भी लगा, जिसे पुलिस ने खुलवाया।
परिजन बोले- अतिथि शिक्षक के भरोसे चल रहा स्कूल
बच्चों के साथ आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय पहुंचे परिजनों ने बताया कि झाबरी का ये स्कूल एक अतिथि शिक्षक के भरोसे चल रहा है। यहां करीब 100 बच्चे पढ़ते है, जिन्हें पढ़ाने के लिए और शिक्षकों की जरूरत है। साथ ही यहां स्थाई टीचर की नियुक्ति होनी चाहिए। यहां पहली से पांचवीं तक के बच्चों को एक अतिथि शिक्षक पढ़ाते हैं।
परिजन बोले- बच्चों को यहां भेजना मजबूरी
रैली में शामिल एक बच्चे के परिजन पप्पू भाबर ने बताया कि वर्षों से स्कूल जर्जर अवस्था में है। बारिश में पानी पूरे स्कूल में भर जाता है, कैसे बच्चों को पढ़ाया जाए? यहां शिक्षक तक नहीं है। लगातार इस समस्या की शिकायत करने के बाद भी इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बच्चों को पढ़ाने के लिए क्षेत्र में दूसरा कोई ऑप्शन नहीं है। इसलिए मजबूरी में बच्चों को स्कूल भेजते है।
पैदल रैली में बच्चों के साथ उनके परिजन भी शामिल हुए। ये सभी कलेक्ट्रेट जाने के लिए निकले थे। रास्ते में 10 किमी दूर आदिम जाति विभाग के कार्यालय में उन्होंने अपनी मांगें रखी।
कलेक्टर से मिलने निकले थे, बीच रास्ते में रोका
धार कलेक्टर से मिलने झाबरी से निकले बच्चों को वहां पहुंचने से पहले ही आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय पर रोक लिया गया। यहां विभाग के सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला ने बच्चों की समस्या सुनी। इस दौरान सर्व शिक्षा अभियान की टीम भी मौके पर पहुंची। बच्चों और पालकों को आश्वासन दिया कि स्कूल एक शिक्षक की नियुक्ति कर जाएगी। स्कूल भवन भी जल्द बनेगा। फिलहाल पास में अतिरिक्त कक्ष में स्कूल लगाया जाएगा।