Madhya Pradesh Latest News

आरडी पब्लिक स्कूल के बच्चों के देवी भजनों ने बाँधा समां, जमकर झूमे श्रोता

By, बैतूल वार्ता

आरडी पब्लिक स्कूल के बच्चों के देवी भजनों ने बाँधा समां, जमकर झूमे श्रोता
नवरात्रि पर बैतूलबाजार में आयोजित हुआ फ्लैश मॉब शो भक्ति रंग
बैतूल। नवरात्रि के पावन पर्व पर जिले भर में भक्ति की बयार बह रही है। सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा माँ दुर्गा पंडालों सहित सार्वजनिक स्थानों पर डांडिया, गरबा, भजन संध्या एवं अन्य धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। शक्ति की भक्ति के पर्व के मौके पर प्रतिष्ठित आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार रात को बैतूलबाजार नगर में फ्लैश मॉब शो भक्ति रंग का अनूठा आयोजन कर समूचे नगर को भक्तिमय कर दिया। आरडी पब्लिक स्कूूल बैतूल के कक्षा 4थी से 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बैतूलबाजार नगर के बाजार चौक, भवानीपुरा और चौकीपुरा में भक्ति रंग कार्यक्रम के तहत प्रस्तुत किए गए देेवी भजनों ने समां बांध दिया। देवी भजनों पर हजारों श्रोता जमकर झूमे। बैतूलबाजार नगरवासियों ने आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल के बच्चों द्वारा फ्लैश मॉब शो भक्ति रंग के तहत प्रस्तुत किए गए देवी भजनों की मुक्त कंठ से सराहना कर देवी आराधना के इस अनूठे आयोजन के लिए आरडी पब्लिक स्कूल प्रबंधन का आभार जताया।
देवी भजनों से भक्तिमय हो गया नगर
शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्रि के अवसर पर आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार शाम से रात तक बैतूलबाजार नगर में फ्लैश मॉब शो भक्ति रंग कार्यक्रम के तहत देवी भजनों की संगीतमयी प्रस्तुतियाँ देकर समूचे नगर को भक्ति मय कर दिया। आरडी पब्लिक स्कूल के कक्षा 4थी से कक्षा10वीं तक के लगभग आधा सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने वाद्य यंत्रो की धुन पर काली-काली अमावस की रात…, अंगना पधारों महारानी…, छम छम छननन बाजे…, हर हर शंभू…, महकाल की गुलामी तेरे काम आ रही है…, मराठी गोधल…सहित अन्य भजनों की संगीतमय प्रस्तुतियाँ दी गई। बैतूलबाजार के बाजार चौक, भवानीपुरा और चौकीपुरा में आयोजित भक्ति रंग कार्यक्रम में मौजूद रहे हजारों लोगों ने कुशलता से वाद्य यंत्र प्ले कर मधुर स्वरों में भजन प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास एवं कला की जमकर तारीफ कर खूब तालियाँ बजाई। भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियों पर श्रोता झूम उठे और भीड़ से बार-बार वंस मोर की डिमांड आती रही। फलस्वरूप पब्लिक डिमांड पर बच्चों ने कुछ भजनों की पुनः प्रस्तुतियाँ दी गई। आरडी स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए भक्ति गीतों के सुर-ताल की सभी ने जमकर सराहना की गई। भक्ति रंग कार्यक्रम को लेकर बैतूलबाजार नगरवासियों और पालकों में खासा उत्साह देखा गया। इस अनूठे आयोजन के लिए सभी ने आरडी पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल एवं शिक्षकों की सराहना की।
समाज को संस्कृति से जोड़े रखना है उद्देश्य-ऋतु खण्डेलवाल
आरडी पब्लिक स्कूल बैतूल की डायरेक्टर श्रीमती ऋतु खण्डेलवाल का मानना है कि आम तौर पर देखा जा रहा है कि हमारी नई पीढी़ प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से पाश्चात्य संस्कृति से प्रभावित हो रही है। इसलिए बच्चो और युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखना अत्यंत आवश्यक है। तीज त्यौहार भारतीय संस्कृृति का अभिन्न हिस्सा रहते है। तीज त्यौहारों के भक्तिभाव और उत्साह के साथ आयोजन से हमारी संस्कृति को लेकर समाज में सीधा संदेश जाता है। भारतीय संस्कृति को अक्षुण बनाए रखने और सभी को संस्कृति से जोड़े रखने के उद्देश्य से स्कूल प्रबंधन द्वारा समय-समय पर तीज त्यौहारों पर बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सार्वजनिक मंचो पर भी अनेक आयोजन किए जाते है। श्रीमती खण्डेलवाल ने बताया कि शक्ति की आराधना के पर्व नवरात्रि के अवसर पर आरडी पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा फ्लैश मॉब शो भक्ति रंग का आयोजन किया गया था जिसमें छात्र-छात्राओं ने वाद्य यंत्रो की धुन पर देवी भजन प्रस्तुत किए गए। जिससे जहां एक ओर बच्चों में संस्कृति और भक्ति का भाव जाग्रत हुआ वही बैतूलबाजार नगरवासियों ने आनंदित होकर देवी भजन सुने। उन्होंने कहा कि बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रो में भी अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देकर मंच उपलब्ध करवाया जाता है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.