भाजपा की जिला मंत्री ने कांग्रेस पर बोला हमला:कहा- भक्त निवास का स्थान बदलकर भ्रष्टाचार करना चाहते कांग्रेस विधायक, जनता सब समझती है
By, बैतूल वार्ता
भाजपा की जिला मंत्री ने कांग्रेस पर बोला हमला:कहा- भक्त निवास का स्थान बदलकर भ्रष्टाचार करना चाहते कांग्रेस विधायक, जनता सब समझती है
मुलताई/बैतूल
भाजपा की जिला मंत्री और नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष वर्षा गड़ेकर ने मुलताई के विधायक सुखदेव पांसे पर आरोप लगाया है कि विधायक पांसे ने कोई काम नहीं किया है। वह केवल झूठा श्रेय लेने की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि मुलताई में बनने वाले भक्त निवास का स्थान भ्रष्टाचार करने के लिए बदल गया है।
वर्षा गडेकर ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की केन्द्र की योजनाओं को विधायक खुद से स्वीकृत करवाना बताकर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
लेकिन मुलताई क्षेत्र की जनता सारा सच-झूठ समझती है। पीएम मोदी की केन्द्र की योजना सेवा ही मध्यप्रदेश में, क्या पूरे भारत वर्ष में जल जीवन मिशन योजना चलाकर प्रत्येक गांव गांव एवं घर-घर में पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें भी आधा पैसा मध्यप्रदेश सरकार और आधा पैसा केन्द्र सरकार का होता है।
कांग्रेस विधायक पर बीजेपी जिला मंत्री का आरोप
फिर विधायक ने 750 करोड की स्वीकृति कहां से करा दी। पैसा दिया प्रधानमंत्री ने और श्रेय लेने का काम कांग्रेस विधायक कर रहे है। पान्से जब मंत्री बने थे, तब अनेको मंचों के जरिए कह रहे थे कि मुलताई को जिला बनाकर कोई फायदा नही होगा। इस प्रकार के भाषणों से उद्गार व्यक्त किए थे। जिसकी वीडियों क्लिपिंग लोग देख रहे है और सुन भी रहे है। फिर भी कांग्रेस विधायक ओछि मानसिकता का परिचय देते हुए सांसद पर जिला न बनाने का आरोप लगाते है।
मुलताई में बनने वाले भक्त निवास की स्वीकृति भी भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के अथक प्रयासों का परिणाम है। फिर विधायक इसे भी अपनी उपलब्धि बताकर श्रेय लेना चाहते है। जबकि हकीकत यह है कि भक्त निवास का स्थल परिवर्तन कर भ्रष्टाचार के रास्ते साफ करना चाहते है।