Madhya Pradesh Latest News

*भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने वायुसेना कर्मियों को बांधी राखी,जवानों ने बहनों को दिए उपहार*

By, बैतूल वार्ता

*भाजपा महिला मोर्चा ने वायुसेना जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन , घर से दूर जवानों को बांधी राखी*

*भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने वायुसेना कर्मियों को बांधी राखी,जवानों ने बहनों को दिए उपहार*
________________________
*देश की सुरक्षा में तैनात सैनिको की कलाई सूनी न रहे इसके लिए
भाजपा महिला मोर्चा मानता है हर वर्ष जवानों के साथ रक्षा बंधन*
_________________________

रक्षा बंधन के पावन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी आमला महिला मोर्चा के द्वारा अपने घरों से दूर रह कर सतत राष्ट्र रक्षा में लगे वायुसेना कर्मियों को रक्षा सूत्र बंध कर ,उनके दीर्घायु एवम उत्तम स्वाथ्य की कमाना करी।
प्रतिवर्षानुसार रक्षा बंधन पर्व पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा एवम नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारीओ के द्वारा देश सेवा में लगे रक्षा कर्मियों के साथ रक्षाबंधन मनाया जाता है । भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा उत्साह एवम भावनात्मक माहौल में बड़ी संख्या में उपस्थित वायु सैनिकों को राखी बांध श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेट करे।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री रश्मी साहु ने कहा की देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारी सेना के जवान रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर अपने घर से दूर , राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे है। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा जवानों को रक्षा सूत्र बांध कर भगवान से राष्ट्र रक्षकों की सुरक्षा एवम उत्तम स्वस्थ की मंगलमय कामनाएं की गई।
*ताकि न रहे जवानों की कलाई सुनी*
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवी ने कहा की अपने घरों से दूर राष्ट्र की सुरक्षा एवम सेवा में लगे वायुसेना के वीर सैनिको की कलाई सूनी न रहे इसके लिए भाजपा महिला मोर्चा हर वर्ष जवानों के साथ रक्षा बंधन मानता है ।
इस अवसर पर क्षेत्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने अपने संबोधन में कहा की भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बंधा रक्षा सूत्र घरों से दूर जवानों को अपनत्व एवम आनंद देने वाला है भाजपा महिला मोर्चा का यह कार्यक्रम स्वजनों से दूर रक्षा सेवा में तैनात जवानों का मनोबल ऊंचा रखता है ।

*जवानों ने दिया बहनों को उपहार*
रक्षा बंधन के दिन अपने घरों से दूर जवानों को भाजपा महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा राखी के रूप में मिले आशीर्वाद एवम स्नेह के प्रतिउत्तर में वायुसेना जवानों के द्वारा मातृश्क्तियों को उपहार भेट करे गए ।
इस अवसर क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमलता कुंभारे भाजपा जिला भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख
भाजपा वरिष्ठ नेता चिरोंजी पटेल अशोक नागले, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता मालवी, लाजवंती नागले, सुषमा नरवरे, शोभा देशमुख, वर्षा खाड़े, फरीदा हुसैन, नीलम वागद्रे मंजू पंडाग्रे,महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल,गीता पंडोले, सुरेखा वराठे, भारती झा, गीता ढोलेकर, दुर्गा साहू, श्रद्धा मालवीया , सपना सोनी, दीक्षा सुरजेकर ममता धामोडे, नीलम साहू, मुक्ता ढोलेकर अंबिका साबले, माधुरी मालवीया अनिता यादव,निर्मला वाडिवा, विद्या मालवीया कांता राजोनियां, रेखा भारके , रीना तोमर राजेश पडोले राजेश झा शिवपाल उबनारे जितेंद्र बेले राजेश ढोलेकर अशोक झा , भीम सिंह चौहान गोपेंद्र सिंह हेमंत गुगनानी गुणवंत सिंह चड्डा लिखीराम साहु सतीश हरोड़े संजय राठौर नितिन देशमुख प्रदीप सिंह चौहान, श्रीकांत डफने विशाल नरवरे कपिल निरापुरे अनुराग डफने अनिल यादव लोकेश साहु अंकुर सिंह आतिश साहु समेत बड़ी संख्या में वायुसेना पुलिस के जवान एवम भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारिगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.