Madhya Pradesh Latest News

बीएसपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी, कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे जीत के मूलमंत्र 

By, बैतूल वार्ता

बीएसपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी, कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे जीत के मूलमंत्र

आमला विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाताओं पर टिकी सबकी नजर
बैतूल। बीएसपी विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जोर शोर से जुट गई है। पार्टी के आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि, अभी से चुनाव को लेकर प्रत्याशी चयन पर भी मंथन शुरू हो गया है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मजबूत नामों की पैनल बनाने में जुटे हैं. ये नाम बीएसपी अध्यक्ष मायावती तक जाएंगे जिसके बाद खुद पार्टी सुप्रीमो इसमें से अंतिम नाम पर मोहर लगाएंगी। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा बैठक के जरिए कार्यकर्ताओं को जीत के मूल मंत्र दिए जा रहे हैं।
आगामी माह में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी भी दम- खम के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। आमला विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या को लेकर सबकी नजर उन पर टिकी हुई है। अन्य विधानसभा क्षेत्र की तुलना में इस विधानसभा में अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या अधिक है। खास बात यह है कि अनुसूचित जाति के मतदाताओं में बौद्ध धर्म के अनुयाई निर्णायक भूमिका में है जो अधिकांश बसपा के समर्थक की भूमिका में दिखाई देते हैं। फिलहाल क्षेत्र में बसपा की जो गतिविधियां चल रही है उसमें उनका जनाधार बढ़ाने का परंपरागत तरीका कैडर ही नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवा बसपा नेता भीमराव निरापुरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से गांव गांव पहुंचकर अपने पेठ बनाने में लगे हुए है और परिवर्तन की इच्छा रखने वाले लोग भी उनके साथ शामिल है।
— गांव गांव पहुंच रहे बसपा कार्यकर्ता–
डॉ आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने वाले संगठन भी इस बार विधानसभा चुनाव में सक्रिय होकर बहुजन समाज पार्टी को सहयोग प्रदान करने का मन बना रहे है। ऐसे ही संगठन के प्रमुख पदाधिकारी से सारणी और आमला में मुलाकात कर उनसे विचार विमर्श किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि यह सामाजिक संगठन बहुजन समाज पार्टी को साथ देने का संकल्प लेकर निकल पड़े हैं। देखना यह है कि इनका प्रयास कहां तक सार्थक सिद्ध होता है। पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर उनके कार्यकर्ताओं से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आमला क्षेत्र में अवकाश कालीन समय में गांव-गांव जाकर काशीराम सहित बहुजन नायकों के संघर्ष को बताया जा रहा है और भविष्य में जो देश में परिवर्तन होने वाला है उससे अवगत कराते हुए मतदाताओं से मतदान करने की अपील की जा रही है। निर्भीक एवं स्वतंत्र मन से बिना किसी के दबाव में अपने मत का सही उपयोग कर लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखना की ओर ध्यान रखकर मतदान अवश्य करने मतदान केंद्र पर जाना होगा। ऐसी अपील के साथ बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर पहुंच रहे हैं। इस मिशन में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी पुरजोर कोशिश में लगी हुई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.