Madhya Pradesh Latest News

बदहाली और बर्बादी के खिलाफ 18 से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा प्रजातंत्र का यह महासंग्राम जनता के जोश बनाम जन आक्रोश की लड़ाई जन आक्रोश को आवाज देने 11 हजार किमी की होगी यात्रा

By, बैतूल वार्ता

बदहाली और बर्बादी के खिलाफ 18 से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा
प्रजातंत्र का यह महासंग्राम जनता के जोश बनाम जन आक्रोश की लड़ाई
जन आक्रोश को आवाज देने 11 हजार किमी की होगी यात्रा
बैतूल। 18 सालों की प्रदेश की बदहाली और बर्बादी का जनता में शिवराज राज के ख़िलाफ़ जो असंतोष था, वह अब जन आक्रोश।में तब्दील हो गया है। इस जन आक्रोश को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सम्पूर्ण मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा क्षेत्र में सात जन आक्रोश रैली निकालेगी। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता हेमन्त पगारिया ने बताया कि प्रदेश कार्यालय में जन आक्रोश यात्रा क्रमांक 5 की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन, यात्रा प्रभारी सुरेश पचौरी, प्रदेश महासचिव राजीव सिंह, यात्रा सह प्रभारी सुखदेव पांसे, संगठन प्रभारी चन्द्रिका प्रसाद व्दिवेदी, सिवनी जिला अध्यक्ष राजकुमार खुराना, बैतूल जिला अध्यक्ष ग्रामीण हेमन्त वागद्रे, होशंगाबाद अध्यक्ष पुष्पराज पटेल, हरदा अध्यक्ष ओम पटेल बैतूल जिला संगठन मंत्री स्पेंशर लाल, कांग्रेस नेता शामिल थे। बैठक में 1400 किमी चलने वाली इस यात्रा के रूट एवं विधानसभा क्षेत्रों में तारीख का निर्धारण किया गया। यात्रा 18 सितम्बर को हरदा से प्रारंभ होगी एवं बैतूल, छिन्दवाड़ा, सिवनी होते हुए होशंगाबाद में यात्रा का समापन होगा।
वर्षा प्रभावित फसलों का सर्वे करवाने की मांग
बैतूल। जिले में हुई अतिवर्षा एवं तेज हवा से सोयाबीन, मक्का एवं गन्ने की फसले खराब हुई है। इस सम्बन्ध में जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे ने कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस से मुलाकात कर वर्षा से प्रभावित फसलों का सर्वे करवाने की मांग की, जिस पर कलेक्टर श्री बैस ने पटवारियों की हड़ताल खत्म होने के बाद सर्वे करवाने का आश्वासन दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.