Madhya Pradesh Latest News

हिमाचल से बैतूल खींच लाई मौत, दुर्घटना में हुआ था घायल, जिला अस्पताल में तोड़ दिया दम

The young man had come on leave from Himachal to attend the wedding, died in a road accident

Betul News: हिमाचल में टायर प्लांट में नौकरी करने वाले युवक को मौत बैतूल तक खींच लाई। दरअसल युवक बैतूल में आयोजित शादी में शामिल होने नौकरी से छुट्टी लेकर आया था और शादी में जाते समय ही दुर्घटना को शिकार हो गया। उसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

अवैध संबंध के चलते युवक की लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या, टीआई- एसडीओपी मौके पर पहुंचे

घटना बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के मिलानपुर के पास हुई। युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। मिली जानकारी के अनुसार देहगुड़ ग्राम में रहने वाला पंकज पिता प्रभु देशमुख (24) साल से हिमाचल में टायर प्लांट में नौकरी कर रहा था। छुट्टी लेकर बैतूल में आयोजित शादी में शामिल होने आ रहा था।

Betul News: भाई ने डांटा तो बहन ने पी लिया जहर, अस्पताल में भर्ती

इसी दौरान कल रात मिलानपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था, लेकिन उसकी मौत हो गई है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.