Madhya Pradesh Latest News

शादी में दहशत फैलाने लोडेड कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, 6 कारतूस भी मिले

The police caught the young man walking around with a loaded katta spreading panic in the marriage, also got 6 cartridges

Betul News: बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में शादी बारात में दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक युवक लोडेड कट्टा लेकर घूम रहा था पुलिस ने उसे कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है और छह जिंदा कारतूस भी जप्त किए है।

बीती रात मुखबिर की सूचना पर चिचोली निवासी जमनादास पिता बस्तीराम यादव (25) निवासी ग्राम बारंगवाडी को चिचोली पुलिस द्वारा अवैध कट्टा व कारतूस सहित पकडा गया।

आरोपी के कब्जे से एक लोडेड कट्टा मय 6 जिंदा कारतूस बरामद कर धारा 25/27 आर्मस एक्ट का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को कट्टा कारतूस सहित पकड़ने में सहायक उपनिरीक्षक अजय अजनेरिया, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, आरक्षक दिलीप डुडवे, सुरजीत जाट का योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.