Madhya Pradesh Latest News

किराड़ समाज के जिलाध्यक्ष दयाल हारोड़े विधायक प्रतिनिधि बने

Dayal Harode becomes representative of MLA Nilay Daga

बैतूल। किराड़ समाज के सेहरा निवासी  जिलाध्यक्ष दयाल पटेल हारोड़े को कांग्रेस विधायक निलय विनोद डागा ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा विकासखण्ड जिला बैतूल की समस्त शासकीय बैठकों में भाग लेने के लिए कांग्रेस विधायक श्री डागा ने दयाल पटेल को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

श्री डागा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए इसकी सूचना कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सेहरा की ओर प्रेषित की है। दयाल हारोड़े को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त होने पर सभी शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.