Madhya Pradesh Latest News

संतरे के बगीचे में 12 साल की बालिका से रेप, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

12-year-old girl raped in orange orchard, Multai case, mother filed report

  • अंकित सूर्यवंशी, बैतूल

12-year-old girl raped in multai : मुलताई थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र निवासी एक युवक द्वारा 12 वर्षीय बालिका के साथ संतरे के खेत में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त बालिका की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित एक गांव की है। मुलताई थाना में पीडि़त बालिका की मां ने पुलिस को बताया कि 19 मई की शाम में महाराष्ट्र के अमरावती जिले के ग्राम गोरेगांव बेनोड़ा का रहने वाला दिवाकर आहाके उसकी 12 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठा कर ले गया।

thief caught by police: गंज पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर, तीन स्थानों से जेवर-नगदी, दवाईयां और कॉपर तार चुराए थे

12-year-old girl raped in multai :

युवक ने ग्राम उमरी के पास संतरे के बगीचे में उसके साथ उसकी बच्ची के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर आने पर इस पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दिवाकर पिता डोमा आहाके के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 ( 3 ) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत केस दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.