Madhya Pradesh Latest News

तहसील, जनपद कार्यालय बैतूल सहित अन्य संबंधित कार्यालयों का बनेगा एकीकृत कैंपस

By,वामन पोटे

तहसील, जनपद कार्यालय बैतूल सहित अन्य संबंधित कार्यालयों का बनेगा एकीकृत कैंपस

—-

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने किया निरीक्षण

—-

बैतूल  10 फरवरी 2025

 जिला मुख्यालय स्थित तहसील और जनपद बैतूल कार्यालय सहित अन्य संबंधित विभागों के कार्यालयों का सुविधाजनक एकीकृत कैंपस बनाया जा रहा हैं। सोमवार को बैतूल कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अक्षत जैन के साथ मौका स्थल का निरीक्षण कर कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देशित किया कि परिसर स्थित अनुपयोगी एवं जर्जर भवनों को डिस्मेंटल कराएं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित कायाकल्प किया जाएं। एकीकृत कैंपस निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण रूप से समय पर पूर्ण कराए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री राजीव कहार,  कार्यपालन यंत्री प्रीति पटेल,  जनपद सीईओ बैतूल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Comments are closed.