Madhya Pradesh Latest News

हर डिमांड करता हूं पूरी फिर भी पत्नी देती है गाली, पत्नी से प्रताडि़त होकर पुलिस के पास पहुंचा पति

I fulfill every demand, still the wife abuses

  • वामन पोटे/अंकित सूर्यवंशी

I fulfill every demand, still the wife abuses

बैतूल। पत्नी प्रताडि़त के मामले तो आये दिन सामने आते रहते है, लेकिन पति प्रताडऩा के मामले कम ही सामने आते है। क्योंकि पुरुष की प्रताडि़त होने के बाद भी कहीं सुनवाई नहीं होती। ताजा मामला जिला मुख्यालय से सटे ग्राम बडोरा से सामने आया है। जिसमें प्रताडि़त घनश्याम पिता रमेश चरपे उम्र 35 वर्ष ने बैतूल बाजार थाने में आवेदन करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।I fulfill every demand still the wife abuses

 

दरअसल, घनश्याम का कहना हैं कि 7 वर्ष पहले उनका आठनेर में विवाह हुआ था। उनका बेटा भी है। घनश्याम ने बताया कि विवाह के बाद से पत्नी द्वारा उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है और झूठी शिकायत कर फंसाया जा रहा है।

I fulfill every demand, still the wife abuses

घनश्याम का कहना है कि मेरी पत्नी कि हर डिमांड पूरी करने पर भी वो मुझे गाली गलौज करती है। मुझे अपमानित एवं बेइज्जत करती है। हाल ही में पत्नी 15 मई को बिना बताए चली गई। इस बात पर उनकी पत्नी के परिजन उन्हें धमका रहे हैं। सास ने मोबाईल पर चर्चा करते हुए धमकी दी कि मेरी बेटी जहां भी हो तुम उसे मेरे घर किसी भी हाल में पहुंचा दो अन्यथा अच्छा नहीं होगा। ससुर ने भी कई बार धमकियां दी। 2015 में विवाह होने के पश्चात से अनावेदक आए दिन किसी न किसी बात को लेकर धमकी देते है।

पहले भी झूठे केस में फंसा चुकी है पत्नी

शिकायतकर्ता घनश्याम ने बताया कि उनकी पत्नी पहले भी उन्हें झूठे केस में फंसा चुकी है। उनके खिलाफ 498 एवं 125 के तहत झूठी शिकायत की थी, जिसमें वह दोषमुक्त साबित हुए थे। ससुराल पक्ष द्वारा लगाए गए आरोप निराधार साबित हुए थे। उन्होंने बताया कि पत्नी से परिजनों द्वारा उन्हें बेवजह धमकाया जा रहा है। शिकायतकर्ता पति घनश्याम ने पत्नी सहित ससुराल पक्ष लोगों की शिकायत कर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.