Madhya Pradesh Latest News

फांसी पर लटका मिला किशोरी का शव, शादी में गया था पूरा परिवार

Waman Pote

फांसी पर लटका मिला किशोरी का शव, शादी में गया था पूरा परिवार, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बैतूल
 बैतूल जिले के सारनी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा में 13 साल की किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मामला हॉस्पिटल कॉलोनी का है। घटना के समय परिजन विवाह समारोह में गए थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पाथाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पुलिस द्वारा बुधवार सुबह करीब 11 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल कॉलोनी पाथाखेड़ा में 13 वर्षीय आयशी उइके का शव उसी के घर में पंखे पर फांसी के फंदे में मिला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल ले जाया है। पुलिस मर्ग कायम का मामले की जांच कर रही है।

आयुषी के पिता कैलाश उइके ने बताया कि घर के सभी लोग शादी में शामिल होने गए थे। रात्रि 12 बजे जब वापस आए तो बेटी घर पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उनका कहना है कि बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। किसी ने उसकी हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.