Madhya Pradesh Latest News

शिवराज सिंह चौहान का 8 को आना हुआ तय, 1 घंटे का होगा कार्यक्रम, बबला शुक्‍ला बने जिला प्रभारी

  • Waman Pote

बैतूल। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मप्र के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 8 जुलाई को बैतूल जिले के मुलताई में आने का अधिकृत कार्यक्रम जारी हो गया है। श्री सिंह दोपहर 2 बजे मुलताई पहुंचेंगे और एक घंटे कार्यक्रम में शामिल होकर निकल जाएंगे।

बैतूल में मतदान के दौरान हंगामा: कांग्रेस विधायक निलय डागा धरने पर बैठे, गड़बड़ी और वोटरों को धमकाने का आरोप

कार्यक्रम के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 जुलाई को दोपहर 2 बजे हेलीकाप्टर से मुलताई पहुंचेंगे और मुलताई में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार श्री चौहान 3 बजे मुलताई से सिवनी मालवा के लिए रवाना होंगे। बैतूल जिले के कार्यक्रम प्रभारी भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला को बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.