Madhya Pradesh Latest News

Betul News: पति को बचाने दुश्मन से भिड़ी पत्नी, झेले कई चाकुओं के वार

Betul News: आपसी रंजिश के चलते पति पर हमला होते देख पत्नी हमलावर से भिड़ गई। इसमें पत्नी को कई चाकुओं के गंभीर वार झेलने पड़े। पत्नी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के भयावाड़ी गांव का है।

ग्राम भयावाड़ी निवासी सतीश गुजरे अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव का ही युवक मुकेश कांवरे उनके घर पर पहुंचा, आरोप है कि शराब के नशे में चाकू लेकर पहुंचे मुकेश ने सतीश के साथ गाली-गलौच की और वह उन पर चाकू से हमला कर ही रहा था, इसी बीच हमले को नाकाम करने सतीश की पत्नी सुनीता बीच में कूद पड़ी। उसने पति पर होने वाले सारे चाकुओं के वार खुद पर झेल लिए, लेकिन इस हमले में वह खुद बुरी तरह घायल हो गई। उसे सीने और पेट में कई घाव लगे है, इस हमले के बाद हमलावर मुकेश मौके से भाग गया।

घायल सुनीता ने बताया कि आरोपी ने उस पर 3 वार किए, वहीं सतीश गुजरे ने बताया कि आरोपी से उनकी पुरानी रंजिश है। एक वाहन सुधारे जाने के बावजूद जब वह 2 माह में ही खराब हो गया तो मुकेश इसी मामले को लेकर अक्सर झगड़े पर उतारू होता रहा है। अब भी उसने यही किया। चाकू से हमला कर उसकी पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने सुनीता के बयान दर्ज कर मुकेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.