Madhya Pradesh Latest News

यात्री बस नर्मदा में गिरी ,बचाव राहत जारी

By वामन पोटे बैतूल वार्ता

यात्री बस नर्मदा में गिरी ,बचाव राहत जारी

इंदौर। सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। 40 यात्रियों को लेकर इंदौर से पुणे के लिए रवाना हुई महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस धार जिले के खलघाट में पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ था। 7 शव निकाल लिए गए है ।

बताया गया है कि महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस इंदौर से पुणे के लिए रवाना हुई थी। इस बस में 40 यात्री टिकट लेकर बैठे थे। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे। आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट इलाके में यह बस बस टू-लेन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में जा गिरी। लगातार बारिश के कारण नर्मदा नदी में पानी का बहाव तेज है। 
घटनास्थल इंदौर शहर से 80 किलोमीटर दूर है। इस पुल को संजय सेतु कहा जाता है। यह मध्य प्रदेश के धार एवं खरगोन की सीमा पर बना हुआ है। हादसा होने के कारण दोनों जिलों के पुलिस प्रशासन द्वारा रेसिपी ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.