Madhya Pradesh Latest News

सड़क किनारे नाली में मिला युवक का शव, कुम्हली गांव की घटना

By BetulVarta

सड़क किनारे नाली में मिला युवक का शव, कुम्हली गांव की घटना

By वामन पोटे Aug 12, 2022
बैतूल ।। जिले में हादसों और हत्या के चलते होने वाली मौतों का आंकड़ा अचानक काफी बढ़ गया है। रोजाना कहीं ना कहीं ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। जिनमें लोगों की जान जा रही है। शुक्रवार सुबह जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। यह शव गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर सड़क के किनारे नाली में पड़ा मिला है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस की जांच में ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चिचोली थाना क्षेत्र के कुम्हली गांव का निवासी सुनील पिता कुंजीलाल विश्वकर्मा (40) बीती रात लगभग 9 बजे घर से निकला था। वह किसी काम से ग्राम करपा गया था। ग्राम करपा कुम्हली से करीब एक किलोमीटर दूर है। वह रात भर घर नहीं लौटा। सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिवार के लोगों को सूचना दी कि सुनील नाली में मृत अवस्था में पड़ा है। यह स्थान ग्राम से करीब आधा किलो मीटर दूर है।जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। अभी चिचोली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत कैसे और किस वजह से हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.