Madhya Pradesh Latest News

मुलताई की घटना: ट्रेन से टकराकर युवक का सिर फटने से मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त

बैतूल। मुलताई-नागपुर रेलमार्ग पर युवक ट्रेन से टकरा गया। ट्रेन से टकराने के चलते युवक का सिर फट गया और उसके पैर भी टूट गए। इससे उसकी घटन स्थल पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मुलताई-नागपुर रेलमार्ग अपट्रेक पर चिचन्डा रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना रेलकर्मी ने स्टेशन मास्टर को दी थी। सूचना पर आमला जीआरपी से रतन कहार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक सोमवार सुबह 6.30 बजे के लगभग ट्रेन की चपेट में आया है। ट्रेन से टकराने के कारण मृतक का सिर फट गया और पैर भी टूट गया। मृतक के पास पहचान से संबंधित दस्तावेज नहींं मिलने से शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की आयु लगभग 45 वर्ष है। मृतक के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.