कुशाभाउ ठाकरे न्यास : मुख्यमंत्री अध्यक्ष और हेमंत सचिव बने
भोपाल में रविवार को कुशाभाउ ठाकरे न्यास का पुनर्गठन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को न्यास का अध्यक्ष और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को सचिव चुना गया। मंत्री जगदीश देवड़ा न्यास के उपाध्यक्ष तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।
न्यास के सदस्य के रूप में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मंत्री मायासिंह, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार पाण्डे, समाजसेवी हितानंद, भाजपा के सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूखेडा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार चुने गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता शिवप्रकाश एवं आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ मुरलीधर राव विशेष रूप से उपस्थित रहे।