Madhya Pradesh Latest News

जन्मदिन पर शिक्षिका ने गरीब विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

By बैतूल वार्ता

 जन्मदिन पर शिक्षिका ने गरीब विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री
पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बैतूल। शासकीय प्राथमिक शाला अचलपुर नाका सदर बैतूल में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती सुमन धुर्वे ने अपने जन्मदिन के मौके पर सार्थक पहल कर जहां पौधा रोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया, वहीं निर्धन विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित कर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। निश्चित ही शिक्षिका की यह पहल पर्यावरण संरक्षण एवं शिक्षा की अलख जगाने में कारगर साबित होगी।
शिक्षिका द्वारा अपने विद्यालय के साथ ही शासकीय माध्यमिक शाला चिचढाना, जनशिक्षा केन्द्र भडूस में भी पौधारोपण कर को छात्रों के बीच जन्मदिन मनाया।
उल्लेखनीय है कि शासकीय उमावि भडूस के शिक्षक संजय धुर्वे की प्रेरणा से शिक्षक स्वयं एवं परिवार के सदस्यों के जन्मदिवस के अवसर पर निर्धन परिवारों के विद्यार्थियों को कापी, पेन, पेन्सिल, चाकलेट, वितरित कर जन्मदिन मनाते है। इस वर्ष शासकीय उमावि भडूस के शिक्षक संजय धुर्वे एवं शिक्षकों द्वारा पर्यावरण प्रदूषण पर विशेष चिंतन करते हुए संकल्प लिया कि अब विशेष अवसरों पर अधिकाधिक पौधे लगाकर ग्रामीणजनों को प्रेरित करेंगें एवं पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगें।
–60 विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री–
जन शिक्षक संजय धुर्वे ने बताया कि प्राथमिक शाला अचलपुरनाका सदर में बांस, कटहल, आवला, महुआ के पौधे रोपित किए गए। इसके बाद प्राथमिक शाला अचलपुर नाका सदर एवं शासकीय माध्यमिक शाला चिचढाना जनशिक्षा केन्द्र भडूस के 30-30 विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस कार्य में शास. माध्य. शाला चिचढाना के संस्था प्रमुख विजय कुमार तेलकर, शिक्षक महेन्द्र भारती, शासकीय प्राथमिक शाला अचलपुरनाका सदर की शिक्षिका श्रीमती रचना करोचे का विशेष सहयोग रहा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.