Madhya Pradesh Latest News

विधायक निलय डागा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विधायक दल के कोषाध्यक्ष हुए नियुक्त

By बैतूल वार्ता

विधायक निलय डागा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, विधायक दल के कोषाध्यक्ष हुए नियुक्त

By वामन पोटे
Sep 14, 2022

बैतूल (BetulVarta)। बैतूल विधायक निलय डागा को मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ  के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह  ने विधायक निलय डागा को मध्य प्रदेश विधायक दल का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री डागा की नियुक्ति पर जिले के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर व्याप्त है। नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह द्वारा मध्य प्रदेश विधायक दल में 10 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

10 पदाधिकारियों में मुख्य सचेतक के पद पर सुनील सराफ, सचेतक श्रीमती झूमा सोलंकी, रामलाल मालवीय, विनय कुमार सक्सेना एवं सदस्य गणों में पांचीलाल मेढ़ा, नीलांशु चतुर्वेदी, बैजनाथ कुशवाह, तरबर सिंह तथा बापू सिंह तंवर शामिल किए गए हैं। सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस जनों द्वारा बधाई, शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.