Madhya Pradesh Latest News

ट्रैक्टर पलटने और बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत; शाहपुर में नदी में डूबे युवक का शव मिला

By बैतूल वार्ता

ट्रैक्टर पलटने और बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत; शाहपुर में नदी में डूबे युवक का शव मिला

By वामन पोटे 
बैतूल वार्ता 20सितम्बर2022

बैतूल//मुलताई /शाहपुर /आठनेर
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत  हो गई। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे हादसे में बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। उधर शाहपुर थाना क्षेत्र में नदी में डूबे युवक का आज दूसरे दिन शव बरामद हुआ है। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आठनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांडवी में गोहन्दा रोड पर मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। बताया जाता है कि इस पर 5 मजदूर सवार हो कर जा रहे थे। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में संतोष पिता तुलसी कुयटे 25 वर्ष निवासी मांडवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की पुष्टि पुलिस ने की है। प्रधान आरक्षक हरिराम डंढोरे द्वारा घटनास्थल पहुंचकर मामले में जांच की जा रही है।

मुलताई क्षेत्र में खेड़ली बाजार मार्ग पर बरई  के पास बाइक दुर्घटना में सोनोरा के एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मोरखा  किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। जानकारी के मुताबिक विवेक उर्फ विक्की पुत्र सुभाष बचले (19) सोमवार शाम को बाइक से मुलताई से मोरखा के लिए निकला था। इसी दौरान बरई घाट में दुर्घटना ग्रस्त हो गया। सूचना पर संजीवनी 108 ने मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल युवक को सरकारी अस्पताल मुलताई लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद बीएमओ विवेक बारस्कर ने मृत घोषित कर दिया। इधर मृतक ने पास मिले मोबाइल से उसके परिजन सूचना दे दी गई थी।

नदी में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने तलाशा

शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिलपटी में मेहमान आया एक युवक तवा नदी में डूब गया था। आज उसका शव बैतूल से पहुंची एसडीआरएफ  ने तलाशा है। शव को पीएम के लिए शाहपुर लाया गया है। ग्राम सिलपटी निवासी बिस्तरिया पति संतराम के घर बैतूल के चक्कर रोड स्थित सोनाहिल कॉलोनी का निवासी राहुल पिता रामदास धुर्वे (19) मेहमान आया था। राहुल उनका भतीजा लगता है। राहुल सोमवार सुबह 11.30 बजे अपने रिश्तेदार के घर से तवा नदी के तरफ गया था। उसकी बहन ने उसे नदी में जाने से बार-बार मना किया। इसके बावजूद उसने नदी में छलांग लगा दी थी। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर बहन ने घर में सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने नदी में काफी तलाश की। लेकिन, वह नहीं मिला। उसके बाद परिजनों ने शाहपुर थाने आकर शिकायत की। पुलिस की सूचना पर आज एसडीआरएफ ने राहुल का शव नदी से निकाला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.