Madhya Pradesh Latest News

जैकब एंड कंपनी की घड़ी जप्त  कीमत 27 करोड़ 09 लाख 26 हजार 51रुपये

By बैतूल वार्ता

जैकब एंड कंपनी की घड़ी जप्त  कीमत 27 करोड़ 09 लाख 26 हजार 51रुपये  कस्टम विभाग की गिरफ्त में तस्कर

By बैतूल वार्ता

October 6, 2022

नई दिल्ली।। एक घड़ी जो कि डायमंड जड़ित है उसकी कीमत 27 करोड़ 09 लाख 26 हजार 51रुपए बताई जा रही है। यह घड़ी जैकब एंड कंपनी की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कस्टम विभाग ने ये घड़ियां मंगलवार को एक यात्री जो कि फ्लाइट नंबर EK 516 से दिल्ली आया था, उससे जब्त की गई हैं। कस्टम विभाग के मुताबिक इन घड़ियों को उन्होंने सेक्शन 110 ऑफ कस्टम एक्ट 1962 के तहत जप्त किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, तस्करी के आए दिन मामले सामने आते रहते हैं, कई बार तो स्मगलर ऐसी बुद्धी लगाते हैं कि सुन कर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

मिठाई के डिब्बे में करेंसी 

बीते दिनों दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CISF ने एक यात्री को 54 लाख विदेशी करेंसी के साथ पकड़ा। यात्री यह करेंसी मिठाई के डब्बे में छिपाकर दिल्ली से दुबई ले जा रहा था। CISF के प्रवक्ता ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर सुरक्षा जांच में लगे जवानों को एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब यात्री के सामान की सघन जांच की गई और आगे पूछताछ के लिए ले जाया गया तो मिठाई के डिब्बे और एक बैग में छिपाकर रखे गए करीब 2,50,000 सऊदी रियाल बरामद हुए।

कचरे में सोना

बीते दिनों लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को डस्टबिन में लगभग 36.6 लाख के सोने के बिस्किट मिले। सोना डस्टबिन में मिला था, इसलिए यह कस्टम विभाग और सुरक्षाकर्मियों के लिए अचरज की बात भी थी। हालांकि, सोने को सुरक्षाकर्मियों ने कस्टम विभाग को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों की मानें तो यह पहली घटना है जब कूड़ेदान में सोना मिला है। कस्टम विभाग का कहना है कि अपराधियों ने ऐसा इसलिए किया होगा, क्योंकि वह सोने को किसी भी कीमत पर एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकाल सकते थे।

 दिल्ली  के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट  पर कस्टम विभाग  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। दुबई  से तस्करी करके लाई जा रही करोड़ों रुपए की विदेशी घड़ियां जब्त की गई है। घड़ियां 7 ही हैं लेकिन सोने, हीरे और मोतियों से जड़ी घड़ियों की कीमत सुनकर कोई भी हैरान हो जाएगा। घड़ियां जब्त कर कस्टम विभाग ने मुकदमा दायर कर दिया है और इसकी तस्करी करने वालों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। तस्करी करने वाले भारतीय नागरिक को भी टीम ने गिरफ्तार किया है।

यह पूरी कार्रवाई एयरपोर्ट के टर्मिनल टी-3 पर हुई। टीम ने कार्रवाई करते हुए घड़ियों के साथ हीरे जड़ा हुआ सोने का बना ब्रेसलेट भी जब्त किया है इसके अलावा आईफोन 14 प्रो भी अपने कब्जे में लिया है। इंटरनेशनल मार्केट में घड़ी की अनुमानित कीमत की बात की जाए तो यह लगभग 28 करोड 17 लाख 97 हजार 864 रुपए है।

कार्रवाई करते हुए कस्टम विभाग ने 1962 की धारा 110 के तहत सारा सामान जब्त किया है और आरोपी के खिलाफ धारा 104 के तहत केस दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की गई है। लंबे समय बाद ही देखा गया है जब दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम अब तस्करी की अन्य जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

कस्टम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अगर आरोपी आगे और पीछे की चेन के बारे में जानकारी दे देगा तो यह बहुत बड़ी सफलता होगी। क्योंकि दिल्ली एयरपोर्ट पर इतनी ज्यादा कीमत की घड़ियां तस्करी के लिए लाना आसान काम नहीं है। टीम को यह शक है कि इसके पीछे किसी इंटरनेशनल तस्करी गैंग का हाथ हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.