सुपर माम साधना मिश्रा के संचालन में होगा कार्यक्रम,शरद पूर्णिमा पर बालाजीपुरम में होगा गरबा
By बैतूल वार्ता

शरद पूर्णिमा पर बालाजीपुरम में आज होगा गरबा
जीटीवी की सुपर माम साधना मिश्रा के संचालन में होगा कार्यक्रम

बैतूल। बालाजीपुरम में कृष्ण संग गोपियों का रास रविवार को शरद पूर्णिमा की पावन रात में होगा। जीटीवी की सुपर माम इसका प्रमुख आकर्षण होंगी।
भारत के पांचवेधाम श्री रूकमणि बालाजी मंदिर बालाजीपुरम बैतूल में हर साल की तरह इस साल भी शरद पूर्णिमा का त्यौहार रविवार 9 अक्टूबर को पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान बालाजी की संध्या आरती के बाद रास गरबा का आयोजन भगवान कृष्ण की भक्ति आरती के साथ आरंभ होगा। बालाजीपुरम और साधना मिश्रा डांस अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शानदार सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुति होगी। प्रसिध्द टीवी शो जीटीवी के सुपर माम में रनरअप रही बैतूल की साधना मिश्रा न सिर्फ अपनी प्रस्तुति देंगे बल्कि उनकी इस उपलब्धि पर बालाजीपुरम व्दारा उनका सम्मान भी किया जाएगा। करीब 9 बजे तक नृत्य प्रस्तुति के बाद सभी के लिए खीर -पुड़ी प्रसादी का आयोजन भी मंदिर में किया गया है। बालाजीपुरम संस्थापक सेम वर्मा ने सभी श्रध्दालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्यलाभ लेने की अपील की है।