Madhya Pradesh Latest News

 चाचा पर था जादू- टोने का शक, भतीजे ने कुल्हाड़ी मार कर की नृशंश हत्या

By बैतूल वार्ता

चाचा पर था जादू- टोने का शक, भतीजे ने कुल्हाड़ी मार कर की नृशंश हत्या

October 13, 2022

 

 

शाहपुर। बैतूल की शाहपुर पुलिस ने 2 दिन पहले हुए एक हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। रामेश्वर ऊइके पिता धारू ऊइके उम्र 65 साल निवासी धार मंगलवार के दिन मृतक अवस्था में धार के पास बांस नर्सरी के पास मृतक अवस्था में मरा हुआ पड़ा था। सूचना मिलने पर डायल-100 को दी गई। डायल-100 द्वारा भौरा चौकी प्रभारी के साथ शाहपुर थाना प्रभारी को भी सूचना दी गई । जिस पर शाहपुर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पल्लवी गौर, थाना प्रभारी शिवनारायण मुकाती, भौरा चौकी प्रभारी इरफान खान स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पाया गया कि मृतक रामेश्वर उईके उसके भतीजे रमेश उईके पिता रद्दू उईके उम्र 62 वर्ष द्वारा वहां पर मारपीट की गई है। जिसकी जांच थाना प्रभारी द्वारा बारीकी से की गई । जानकारी मिली थी पिछले साल मई में रमेश उइके के पुत्र की शादी की गई थी, शादी मृतक रामेश्वर उईके के द्वारा करवाई गई थी शादी के कुछ दिन बाद ही रमेश के पुत्र की मृत्यु हो गई। तभी से रमेश अपने काका पर शक करता था कि जादू टोने के चलते उसके पुत्र की मृत्यु हुई है। तभी से वह रंजिश लगाए हुए बैठा था एवं लगातार धमकियां दी जा रही थी । घटना के 4 – 5 दिन पहले धमकियां दी गई थी कि तेरे द्वारा मेरे लड़के को मारा गया है मैं भी तुझे मार दूंगा । उसी बात को लेकर मंगलवार सुबह 9 बजे रामेश्वर जब बकरी चराने के लिए घर से निकला, तब रमेश करीब 10.15 बजे अपने खेत की तरफ से आ रहा था जब बकरी चराते हुए उसने काका रामेश्वर को देखा और फिर वही बात को दोहराया कि उन्होंने मेरे बेटे को मारा है, मैं तुझे मार दूंगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच हाथापाई हुई तथा काफी देर तक दोनों के बीच में झगड़ा होता रहा। रामेश्वर लगातार बोल रहा था कि मैंने तेरे बेटे को नहीं मारा है इसके बाद रामेश्वर को रमेश के द्वारा तीन से चार बार कुल्हाड़ी से सर पर वार किया गया। जिससे मौके पर ही रामेश्वर की मृत्यु हो गई। रमेश द्वारा घटनास्थल से भागकर पास के ही खेत में कुल्हाड़ी को छुपा दिया गया।

पुलिस द्वारा प्रकरण क्रमांक 632 धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया तथा कुल्हाड़ी को जप्त कर आरोपी को बुधवार गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे आज जिला न्यायालय बैतूल में पेश किया गया l हत्यारे को जेल भेजा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.