Madhya Pradesh Latest News

झल्लार टीआई के खिलाफ रिश्वत, नग्न कर मारपीट करने के आरोप फरियादी ने एसपी से की शिकायत कार्रवाई की मांग

By Betulvarta

झल्लार टीआई के खिलाफ रिश्वत, नग्न कर मारपीट करने के आरोप
फरियादी ने एसपी से की शिकायत कार्रवाई की मांग
बैतूल। झल्लार थाना प्रभारी के खिलाफ भैंसदेही तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम दादूढाना निवासी मनोहर पिता अमरचंद ने रिश्वत लेने, नग्न कर मारपीट करने सहित बिना अपराध थाने में दो-तीन दिनों तक बंद करके रखने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक से की है। दरअसल, मामला घरेलू विवाद का है, लेकिन इस मामले में शिकायतकर्ता द्वारा थाना प्रभारी के खिलाफ भी कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता मनोहर ने एसपी को सौंपे शिकायत आवेदन में आरोप लगाया कि अनावेदक अमरचंद, कलावती पति अमरचंद आए दिनों शराब पीकर उनके साथ विवाद करते हैं। बिना किसी कारण झल्लार थाना जाकर उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करते हैं। आरोप है कि इस मामले में अनावेदक अलुका पिता अमरचंद थाना प्रभारी से सांठगांठ कर थाने ले जाकर मारपीट करवाती है। उन्होंने बताया कि अनावेदक अलुका के कहने पर थाना प्रभारी द्वारा उन्हें बिना अपराध 3 दिनों तक थाने में बंद करके रखा गया। जब उनकी पत्नी पति की रिहाई के लिए थाने जाती है तो अनावेदक अलुका द्वारा गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देती है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि जमीन की रजिस्ट्री को लेकर अनावेदक अलुका के कहने पर पूर्व में भी थाना प्रभारी ने अलुका के पति को नग्न कर मारपीट की थी। शिकायतकर्ता मनोहर ने बताया कि उनकी पत्नी ने गहने गिरवी रख कर थानेदार को रिश्वत देकर उन्हें थाने से छुड़ाकर लाई थी। थानेदार ने रिश्वत का आधा पैसा अलुका को दिया। मनोहर ने आरोप लगाया कि हर मामले में टीआई अलुका की मदद करता है, जिससे उसके हौसले बुलंद है। उन्होंने एसपी से गुहार लगाते हुए उचित जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.