Madhya Pradesh Latest News

बैतूल के पास फिर बाघ  की हलचल , बछड़े का किया शिकार, गाय को किया जख्मी, वन विभाग अलर्ट

By, बैतूल वार्ता

बैतूल के पास फिर बाघ  की हलचल , बछड़े का किया शिकार, गाय को किया जख्मी, वन विभाग अलर्ट

By, वामन पोटे

बैतूल वार्ता।। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बैतूल शहर से कुछ किलोमीटर दूर एक बार फिर बाघ (टाइगर) का हलचल  देखने को मिल रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बाघ ने एक बछड़े का शिकार  भी किया, वहीं एक गाय उसके हमले में जख्मी हो गई। बाघ के मूवमेंट के प्रमाण मिलने पर वन विभाग भी अलर्ट पर  है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर जामठी गांव के आसपास बाघ की मौजूदगी देखने को मिल रही है। यह क्षेत्र उत्तर वन मंडल की बैतूल रेंज की जामठी बीट से लगा हुआ है। इसके साथ ही बैतूल-भोपाल नेशनल हाईवे  से भी सटा हुआ है। गांव के आसपास बाघ के मूवमेंट से ग्रामीणों में खासी दहशत है।
बताया जाता है कि जामठी निवासी गोपाल यादव के बछड़े का मंगलवार को बाघ ने शिकार भी किया था। वहीं उसकी एक गाय पर हमला किया। जिसमें वह घायल हो गई। घायल गाय का पशु पालक द्वारा उपचार कराया जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने बाघ के दहाड़ने की आवाज  भी सुनी है।

बाघ के मूवमेंट की सूचना मिलने पर बुधवार को वन विभाग की टीम ने सर्चिंग की। इस पर टीम को बाघ के जंगल में प्रवेश के पग चिन्ह तो मिले हैं, लेकिन वापसी के नहीं मिले। इसके मद्देनजर विभाग द्वारा खासी सतर्कता बरती जा रही है। जंगल में जगह-जगह कैमरे भी लगाए हैं। विभाग ने गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों से रात में बाहर नहीं निकलने, मवेशियों को जंगल की ओर नहीं भेजने और खुले नहीं छोड़ने की हिदायत दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.