बैतूल जिले में रसूखदारों के खिलाफ खबरें लिखना पत्रकारों पर भारी पड़ रहा है, गृह मंत्री से भोपाल में मिला प्रतिनिधि मंडल
By ,बैतूल वार्ता -वामन पोटे
बैतूल जिले में रसूखदारों के खिलाफ खबरें लिखना पत्रकारों पर भारी पड़ रहा है,
गृह मंत्री से भोपाल में मिला प्रतिनिधि मंडल
By, वामन पोटे बैतूल वार्ता
बैतूल के पत्रकार को झूठे मामले में फंसाने की साजिश, गृह मंत्री से भोपाल में मिला प्रतिनिधि मंडल
बैतूल जिले में रसूखदारों के खिलाफ खबरें लिखना पत्रकारों पर भारी पड़ रहा है

भोपाल बैतूल वार्ता।।
सोमवार को भोपाल पहुंचे बैतूल के चार दर्जन से ज्यादा पत्रकारों ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात कर एक मामले में पुलिस कार्रवाई न होने पर विरोध दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की।
बैतूल जिले प्रकाशित दैनिक साँझवीर टाईम्स अखबार के संपादक पकंज सोनी पर बीते अक्टूबर में कुछ लोगो ने महिलाओं से हमला करवा दिया था। पुलिस ने इस मामले में तो एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन इस हमले के पीछे साजिश रचने वाले लोगो को आरोपी नही बनाया गया है।
इस मामले में आईजी नर्मदापुरम ने नर्मदापुरम के एडिशनल एसपी से पूरे मामले की जांच कराई थी। जिसकी जांच रिपोर्ट भी सामने आ गई है। जिसमें साफ हुआ है की पत्रकार पर हमला सुनियोजित था। इस जांच रिपोर्ट के बावजूद बैतूल पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। यही नहीं घटना के बाद बीते 3 नवम्बर को पत्रकार को धमकाने की भी एक वारदात हो चुकी है।जिसकी शिकायत बैतूल कोतवाली में की गई थी।
इस पर भी पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। गृहमंत्री ने इस मामले में पत्रकारों की समस्या जानने के बाद इसे पुलिस महानिदेशक को भेज दिया है। उन्होंने पूरे मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
वही बैतूल जिले में रसूखदारों के खिलाफ खबरें लिखना पत्रकारों पर भारी पड़ रहा है। पुलिस अधिकारियों की मदद से पत्रकारों पर झूठी शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। ये आरोप गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को ज्ञापन सौंपने आए बैतूल के पत्रकारों ने लगाए। दैनिक अखबार सांझवीर टाईम्स के संपादक पंकज सोनी के खिलाफ 29 अक्टूबर 2022 को एक महिला ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम की जांच में पंकज सोनी को क्लीन चिट मिल गई है। पत्रकारों ने गृह मंत्री से मांग की हैं कि साजिश रचने वाले रसूखदारों और घटना को अंजाम देने वाली महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए। साथ ही गंज और कोतवाली थाना टीआई को हटाने की भी मांग की है। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।