Madhya Pradesh Latest News

15 दिन बाद भी शिक्षक के घर हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा चोरी पकड़ना तो दूर, एफआईआर दर्ज करने से भी परहेज कर रही पुलिस 

By बैतूल वार्ता

15 दिन बाद भी शिक्षक के घर हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा
चोरी पकड़ना तो दूर, एफआईआर दर्ज करने से भी परहेज कर रही पुलिस
थाने के चक्कर काट कर परेशान हो रहा पीड़ित शिक्षक, शिक्षक संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
फोटो-
बैतूल। शहर के सदर डॉन बॉस्को क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी मामले में घटना के 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। घटना से पीड़ित परिवार घर की जमापूंजी चोरी चले जाने से दुखी है। साथ ही पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं करने से खफा भी है।
बता दें कि उदय परिसर डान बास्को निवासी शिक्षक दम्पत्ति प्रभाकर पंवार के निवास पर लाखों की चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लगभग 15 दिन पहले चोरों ने ताला तोड़कर शिक्षक दंपति के घर से लाखो रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। गौरतलब है कि शिक्षक दंपत्ति किसी काम से बाहर गए हुए थे जब वह अपने घर आए तो घर की स्थिति को देखकर दंग रह गए। दंपती ने घर का मुआयना करने पर पाया कि लगभग 7 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर व नगद चोर आराम से लेकर चलते बने। उन्होंने बताया कि घटना के बाद गंज थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में चोरों को पकड़ना तो दूर एफआईआर तक दर्ज नहीं की।
— आक्रोशित शिक्षकों ने एसपी से लगाई गुहार–
शिक्षक दंपत्ति के घर से हुई चोरी की घटना से आक्रोशित होकर आम अध्यापक शिक्षक संघ ने रविवार को एसपी को आवेदन सौंपकर चोरी की तत्काल पतासाजी लगाने की मांग की है। इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए आम अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मदनलाल डढोरे ने कहा सरकार के सबका साथ सबका विकास के दावों पर पुलिस प्रशासन पानी फेरने में लगा है। शिक्षक प्रभाकर पंवार लगभग सात लाख रुपए की चोरी की घटना की एफआईआर के लिए गंज थाना में चक्कर लगा रहा है। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला प्रभारी सुभाष सिंह ठाकुर, गोपाल पाटणकर, विनोद कुमार मालवीय, ओम पवार सहित अन्य शिक्षक शामिल है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.