PM Modi Mother Death: पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन, अहमदाबाद में चल रहा था इलाज
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया है. उन्होंने शुक्रवार की सुबह 3.30 पर अंतिम सांस ली. 100 साल की हीराबेन का इलाज अहमदाबाद के अस्पताल में चल रहा था.
: पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया है. उन्होंने शुक्रवार की सुबह 3.30 पर अंतिम सांस ली. 100 साल की हीराबेन का इलाज अहमदाबाद के अस्पताल में चल रहा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके मां के निधन की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट किया, “शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है.”