रेत का खेल :तीन सौ ट्रेक्टर ,सौ डम्फर और छह जेसीबी को रोजगार मिला ?

बैतूल वार्ता :–बैतूल जिले में रेत से तेल निकालने का काम शुरू हो गया है।रात के अंधेरे में यह खेल पुनर्वास क्षेत्र के बादलपुर सिवनपाट, डुलाहरा सहित तीन अन्य जगहों पर एक बड़ा गिरोह कर रहा है इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि रात आठ बजे से छह जगहों पर रेत का खेल शुरू होता है और नौ बजे पहली खेप डंफरो में भरी जाती है इस खेप में पहली बार मे 60 डम्फर भरे जाते है।सूत्रों ने बताया कि इलाके में अवैध कोयला खनन अभी खदानों में पानी भरा होने से बंद पड़ा है ।जिससे इलाके में कोई काम नही चल रहा है वही ट्रेक्टर भी खेती किसानी के काम होने के बाद खाली हो गए है ।जिससे एक एक जगह पर 50 -50 ट्रेक्टर नदी नालों से रेत खनन में लग गए है जैसे ही रेत की पहली खेप नदी नालों से निकलकर सड़क पर आती है वैसे ही जेसीबी की मदद से डंफरो में भरवाई शुरू हो जाती है ।यह कहे बीते एक सप्ताह से चल रहा है परंतु रेत की कमी के चलते राजनेता से लेकर अधिकारी तक मौन है और यह रेत का अवैध धंधा जमकर चल रहा है ।खबर में रेत के इस अवैध व्यवसाय से जुड़े लोगों के नाम नही लिखे जा रहे परन्तु इस धंधे में राजनीति से जुड़े बड़े बड़े लोग खेल खेल रहे है ।इधर सूत्रों ने बताया कि इलाके के एक थाने में गुरुवार को पांच डंफरो को रोका भी गया था परंतु बाद में इन्हें जाने की इजाजत दे दी गई ।