भूतपूर्व छात्राओं ने आयोजित किया कन्या महाविद्यालय में सांस्कृतिक
बैतूल। शासकीय कन्या महाविद्यालय बेतूल में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत भूतपूर्व छात्र संगठन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी थीम थी आज लिखेंगे कल महाविद्यालय की छात्राओं के साथ भूतपूर्व छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की सभी ने प्रशंसा की। कार्यक्रम में साइटलाइफ अमेरिकन आर्गेनाईजेशन ह्यूमन रिसोर्सेज एंड कारपोरेशन में कार्यरत दिल्ली से आई हुई पूर्व छात्रा शीतल वर्मा बब्बर भी शामिल है। भूतपूर्व छात्राओं ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुई सभी छात्राओं को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर डॉ विद्या चौधरी के साथ भूतपूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष अनुराधा देशमुख सदस्य संगीता पहलेवार फरहा शेख ललिता पंडाग्रे अलका वागद्रे गीता साहू सैन्य सरियाम एवं कालेज की छात्राएं करीना बबीता कमलती आदि छात्राएं शामिल हुई।