Madhya Pradesh Latest News

कर्मचारी के लिए पदोन्नति, पुरानी पेंशन जरूरी: अजाक्स मुख्यमंत्री को प्रेषित किया एक दर्जन सामूहिक ज्ञापन

By, बैतूल वार्ता

कर्मचारी के लिए पदोन्नति, पुरानी पेंशन जरूरी: अजाक्स
मुख्यमंत्री को प्रेषित किया एक दर्जन सामूहिक ज्ञापन
बैतूल। मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ अजाक्स ने रविवार को कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अजाक्स संघ जिला अध्यक्ष अनिल कापसे ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि बैकलॉग पदों की भर्ती अतिशीघ्र की जाए तथा अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रो को समय पर छात्रवृत्ति दी जाए। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ बैतूल के तहसील अध्यक्ष किशोर झरबड़े ने कहा कि पदोन्नति के नए नियम बनाकर सभी को पदोन्नति किया जाए।
इस अवसर पर अजाक्स के पदाधिकारी लीलाधर नागले ने कहा कि आउटसोर्सिंग बंद करने या इसमे आरक्षण लागू करने की मांग की है। काशीनाथ वाघमारे ने बताया कि आज जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक दर्जन ज्ञापन सौपे गए। अजाक्स के टीसी मेश्राम ने राज्य में पुरानी पेंशन की बहाली की बात रखी। ज्ञापन सौपने वालो में अजाक्स जिला अध्यक्ष अनिल कापसे, तहसील अध्यक्ष किशोर झरबड़े, काशीनाथ वाघमारे, लीलाधर नागले, दामोदर खातरकर, सतीश दिवाकर, राजेश धुर्वे, टीसी मेश्राम, मुकेश पंडोले, सुनील डेहरिया, आरके पण्डागरे, नरेश झरबड़े, आत्माराम मर्सकोले, गोपाल झरबड़े, रूपेश गुलबाके, लक्ष्मण गुलबाके, एमआर मोहबे सहित अजाक्स के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.